फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused who damaged the statue got bail

Bareilly News: प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले आरोपियों को मिली जमानत

Sat, 12 Jul 2025 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The accused who damaged the statue got bail
नवाबगंज। गंगापुर गांव में ग्राम समाज की भूमि पर प्रशासन से बिना अनुमति के लगाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने के मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार आरोपियों में से पांचों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई है।
विज्ञापन


गंगापुर गांव में ग्राम सभा की भूमि में बाबा साहब के अनुयायी 14 अप्रैल को बाबा साहब का फ्लैक्स लगाकर उनका जन्मदिन मनाया था, लेकिन जन्मदिन के बाद उन्होंने बाबा साहब का फ्लैक्स वहां से नहीं हटाया। इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। आला अधिकारियों से शिकायत के बाद पुलिस और राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर फ्लैक्स हटवा दिया। बाद में वहां रातों-रात बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर दी गई। इसके बाद मामला और गरमा गया। इसी बीच 26 जून की रात्रि कुछ खुराफातियों ने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बाबा साहब के एक अनुयायी की तहरीर पर गांव के ही विजय कुमार, परशुराम, सतेंद्र, धर्मपाल, कपिल समेत 19 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आठ दिन पूर्व पुलिस ने परशुराम, विजय, परशुराम, सत्येंद्र, धर्मपाल व कपिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट बरेली की कोर्ट ने पांचों आरोपियों की जमानत मंजूर कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed