फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tried to misdeed a seven year old girl accused arrested in encounter

Bareilly News: सात साल की बच्ची से की थी दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Mon, 09 Jun 2025 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 09 Jun 2025 05:19 AM IST
सार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। 

विज्ञापन
Tried to misdeed a seven year old girl accused arrested in encounter
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में शनिवार रात सात साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार को बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस ने मुठभेड़ में उसके पैर में गोली मारकर दबोच लिया। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


महिला ने रविवार सुबह तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह शाम को पति के साथ ईद मिलने गई थी। मोहल्ले में किराये पर रहने वाले युवक उनकी बेटी को अपने कमरे पर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सभी लोग आरोपी के कमरे पर पहुंचे। वहां से आरोपी पहले ही भाग गया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित व आरोपी एक ही समुदाय के हैं।
विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि 99 बीघा ग्राउंड के पास रात में रफीक को पुलिस ने पकड़ने की कोशिश की तो वह भागने लगा। उसने पुलिस टीम पर फायर भी झांक दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो रफीक के बाएं पैर में गोली लग गई। आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed