{"_id":"689e491612d82216e70357e0","slug":"the-accused-of-rape-was-caught-and-sent-to-jail-bareilly-news-c-4-1-bly1039-704818-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा, भेजा जेल
विज्ञापन
नवाबगंज। नौ माह पूर्व दहेज को लेकर पीड़िता को पति से समझौता कराने का झांसा देकर दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह माह बाद बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब उसके तीन माह बाद बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का उसके पति से दहेज को लेकर मनमुटाव हो गया था। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि लगभग नौ माह पूर्व उसके पति के दो दोस्त राजवीर सिंह उर्फ पप्पू निवासी कमुआ कला थाना बिथरी चैनपुर और पिंटू निवासी ग्राम पल्ली म्यूडी, थाना भुता महिला के पास आए और महिला को उसके पति के साथ समझौता कराने का झांसा देकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि बरेली के एक होटल में दोनों ने महिला को बंधक बना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर धमकी दी। घटना के छह माह बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि दो आरोपी फरार चल रहे थे, जिसमें से एक को पकड़कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। संवाद