फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused of murder for not giving money and bidi for drinking alcohol was sent to jail

Bareilly News: शराब पीने के लिए रुपये और बीड़ी न देने पर हत्या करने के आरोपी को भेजा जेल

Wed, 10 Sep 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The accused of murder for not giving money and bidi for drinking alcohol was sent to jail
कैंट हत्या मामले में आरोपी को जेल भेजा गया - स्रोत पुलिस
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के सेक्टर रोड बाजार मोहल्ला स्थित बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर अब्दुल हमीद (50) की हत्या के आरोपी सहरोज को पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है। सोमवार रात शराब पीने के लिए रुपये और बीड़ी न होने पर सहरोज ने फावड़े से हमला कर अब्दुल मजीद की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष पारीक ने मीडिया को बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के गांव उड़ला जागीर निवासी अब्दुल हमीद लोडर वाहन से रेता-बजरी ढोने का काम करते थे। वह सोमवार रात आठ बजे सेक्टर रोड बाजार मोहल्ला स्थित जावेद खां की बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर अपने बेटे नदीम के साथ रुपये देने गए थे। इसी दौरान कैंट थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया निजावत निवासी सहरोज उनसे बीड़ी और शराब पीने के लिए रुपये मांगने लगा।
विज्ञापन

मना करने पर फावड़े से सीने पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
सीसी फुटेज सुरक्षित, नशे में अक्सर झगड़ता था आरोपी
घटनाक्रम सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस ने इसे सुरक्षित कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी सहरोज शराब का आदी था। अक्सर वह लोगों से नशे में रुपये मांगता था और मना करने पर झगड़ता था। अब्दुल हमीद से पहले भी वह रुपये मांग चुका था। हर बार मना करने के कारण रंजिश रखता था। इसी रंजिश में सोमवार रात उसने फावड़े से हमला कर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed