{"_id":"67d88dda220ac6f7470558c7","slug":"the-accused-of-killing-his-brother-by-stabbing-him-with-a-dagger-has-been-arrested-bareilly-news-c-4-bly1015-600317-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कटार घोंपकर भाई की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कटार घोंपकर भाई की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बरेली। सीने में कटार घोंपकर छोटे भाई की हत्या करने के आरोपी अरविंदर सिंह उर्फ बब्बे को प्रेमनगर पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
राजेंद्रनगर निवासी गुरमीत सिंह उर्फ लवी और उनका बड़ा भाई अरविंदर सिंह उर्फ बब्बे शुक्रवार दोपहर दो बजे घर में ही होली खेल रहे थे।
इसी दौरान अरविंदर छोटे भाई गुरमीत की पत्नी बलवीर कौर को गालियां देने लगा। गुरमीत ने विरोध किया तो अरविंदर ने उसके सीने में कटार घोंप दी थी। परिजन गुरमीत को अस्पताल ले गए।
वहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया था। बलवीर कौर ने अरविंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर प्रेमनगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी अरविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ब्यूरो