फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused of demanding extortion was sent to jail

Bareilly News: रंगदारी मांगने के आरोपी को भेजा जेल

Tue, 25 Mar 2025 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
The accused of demanding extortion was sent to jail
आंवला। रंगदारी मांगने वाले हिंदू संगठन के नेता को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर रंगदारी मांगने के कई मामले दर्ज थे। इस मामले में इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने के वांछित आरोपी मोहल्ला खेड़ा निवासी अमित शर्मा को रामलीला गेट के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन पर रंगदारी मांगने सहित चार मुकद्दमे दर्ज हैं।
विज्ञापन




बता दे पालिका के पूर्व सभासद इरशाद सैफी ने पिछले साल अगस्त महीने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोपी पर मोबाइल फोन पर काॅल करके गाली-गलौज के बाद हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी की मांग करने का आरोप लगाया था। इसके अलावा आरोपी पर पालिका के ही ठेकेदार मोहल्ला फूटा दरवाजा के नाजिम ने भी हर महीने 25 हजार की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


आरोपी पर रामनगर रोड स्थित एक ढाबा संचालक ने भी गाली-गलौज, मारपीट व रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। ढाबा संचालक के समर्थन में भाजपा व हिंदूवादी संगठन व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed