{"_id":"62c2c131c338c4331a23dc1e","slug":"the-accused-denied-the-allegations-of-religious-conversion","type":"story","status":"publish","title_hn":"BAREILLY : साहब ! धर्म परिवर्तन क्यों कराऊंगा मैं तो खुद हिंदू हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BAREILLY : साहब ! धर्म परिवर्तन क्यों कराऊंगा मैं तो खुद हिंदू हूं
Mon, 04 Jul 2022 04:00 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, बरेली
Published by: वेद प्रकाश गुप्ता
Updated Mon, 04 Jul 2022 04:00 PM IST
सार
बरेली में थाने पहुंचे आरोपी ने बताया कि वह खुद हिंदू है। ऐसे में वह धर्म परिवर्तन करा सकता है। प्रेमनगर इलाके के शख्स ने पुलिस को बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को घर के पास में ही रहने वाला दूसरे संप्रदाय के युवक ने साथियों की मदद के साथ अगवा कर लिया।
विज्ञापन
crime
- फोटो : sociol media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नाबालिग बेटी का अपहरण कर उसका धर्म परिवर्तन कराके निकाह करने के आरोप की जांच कर रही प्रेमनगर पुलिस उस समय हैरान रह गई, जब खुद थाने पहुंचे आरोपी ने न सिर्फ अपहरण के आरोप से इनकार किया बल्कि यह भी बताया कि वह खुद हिंदू है लिहाजा धर्म परिवर्तन कराने का सवाल ही नहीं पैदा होता।
प्रेमनगर इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को घर के पास में ही रहने वाला दूसरे संप्रदाय के बंटी ने 30 जून को अपेन साथियों की मदद के साथ घर से अगवा कर लिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि बंटी उसकी बेटी पर धर्मांतरण कर उससे निकाह करने का दबाव बना रहा है। दो संप्रदायों का मामला होने के कारण प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार रात ही अपहरण और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रविवार को पुलिस ने लड़की के पिता से आरोपी का मोबाइल नंबर लेकर उस पर फोन किया। कुछ ही देर बाद आरोपी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि वह खुद हिंदू है। उसने इसकी पुष्टि के लिए पुलिस को अपने प्रमाणपत्र भी दिखाए। उसने लड़की का अपहरण करने के आरोप को गलत बताते हुए जांच के लिए अपना मोबाइल भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अब नए सिरे से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह है पुलिस का कहना
लड़की के पिता की ओर से दिए गए युवक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। लड़की की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं। खुद को हिंदू बताने वाले आरोपी से पूछताछ की जा रही है। - दयाशंकर, इंस्पेक्टर, थाना प्रेमनगर