Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The AC of the special ward is faulty, and the formality is being done by installing coolers and fans.

Bareilly News: विशेष वार्ड का एसी खराब, कूलर-पंखे लगाकर की जा रही खानापूरी

Mon, 27 Apr 2026 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The AC of the special ward is faulty, and the formality is being done by installing coolers and fans.
गर्म हवा के थपेड़ों से डिहाइड्रेशन, उल्टी, दस्त के मरीज बढ़े हैं। पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों के लू की चपेट में आने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे मरीजों के लिए जिला अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड का एसी खराब है। हालांकि, कूलर-पंखे चल रहे हैं। अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कहीं एसी, कूलर तो कहीं पंखे का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन


रविवार को अमर उजाला की टीम ने जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लू से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। जिला अस्पताल में बनाए गए छह बेड के विशेष वार्ड में कूलर, पंखा और एसी भी लगा है, लेकिन एसी कई दिनों से खराब है। प्रभारी एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित के मुताबिक, लू की चपेट में आने वाला कोई व्यक्ति अब तक अस्पताल नहीं पहुंचा है। गर्मी के चलते डायरिया, उल्टी, दस्त के मरीज बढ़े हैं। दवाओं की कमी नहीं है। वार्ड में लगे कूलर के पानी की रोजाना जांच हो रही है। पंखे सही हैं। एसी को ठीक करा लिया गया है। तीन सौ बेड अस्पताल में इमरजेंसी सेवा सक्रिय नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टर और स्टाफ की भी तैनाती नहीं है। इसलिए वहां विशेष वार्ड नहीं बनाया है।
विज्ञापन



आंवला सीएचसी का वार्ड बदहाल, कोल्ड बॉक्स लापता
आंवला सीएचसी के विशेष वार्ड में एक ही बिस्तर पर तकिया और चादर थी। वह भी अस्त-व्यस्त पड़े थे। खानापूर्ति के लिए खस्ताहाल कूलर लगाया गया है। उसमें पानी नहीं था। प्लग से काफी दूर था। चलता है या नहीं, यह पता नहीं चल सका। हालांकि, पंखे चल रहे थे। वार्ड ब्वॉय ने सवालों के जवाब नहीं दिए। फ्रिज और कोल्ड बॉक्स नहीं दिखे। चिकित्साधिकारी को कॉल की पर संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




बहेड़ी, फतेहगंज पश्चिमी में कूलर

नवाबगंज, फरीदपुर में लगा है एसी
फरीदपुर और नवाबगंज सीएचसी के विशेष कक्ष में पंखे, कूलर समेत एसी भी लगा है। कोल्ड बॉक्स, फ्लुइड, ओआरएस के पैकेट, आइस पैक उपलब्ध मिले। चिकित्साधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि सप्ताहभर पहले वार्ड बना है। बहेड़ी में जंबो साइज कूलर और फतेहगंज पश्चिमी में नया कूलर लगाया है। सभी व्यवस्थाएं थीं। चिकित्साधीक्षक डॉ. विवेक ने बताया कि एसी लगाने के लिए बजट नहीं है। कूलर भी पर्याप्त है। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जहां विशेष वार्ड में पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, उनसे स्पष्टीकरण लिया जाएगा। औचक निरीक्षण कर व्यवस्था परखी जाएगी। कोताही पर कार्रवाई होगी।




जानिए, कब होती है लू की आशंकामौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, जब किसी क्षेत्र का तापमान तीन दिन या उससे ज्यादा समय तक सामान्य से तीन डिग्री अधिक बना रहे तो उसे लू कहते हैं। वातावरण का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने पर यह हमारे शरीर को प्रभावित करता है। सामान्य से अधिक तापमान में ज्यादा देर रहने या गर्म हवा के झोंकों के संपर्क से लू लगती है। लगातार पसीना निकलने से शरीर के द्रव्य सूखने लगते हैं। पानी, नमक की कमी हो जाती है।
लू के लक्षण
गर्म, लाल, शुष्क त्वचा और पसीना बहना। पल्स और सांस का तेज चलना। व्यवहार में परिवर्तन जैसे भ्रम की स्थिति पैदा होना। सिरदर्द, मितली, थकान, चक्कर, कमजोरी महसूस होना।

ये आसान शिकार
शराब का सेवन करने वाले, हृदय रोगी, मोटापे से ग्रसित, अधिक उम्र और अनियंत्रित शुगर से पीड़ित लोगों को लू लगने की आशंका रहती है। डाययूरेटिक, मानसिक रोग और एंटीस्टिमिनिक दवा भी शरीर के तापमान को बढ़ाती है। ऐसे मरीज ज्यादा देर धूप में न रहें।

इस तरह करें बचाव
- खूब पानी पियें। हल्के रंग के पसीना सोखने वाले ढीले कपड़े पहनें।
- धूप के चश्मे लगाएं। धूप में सिर, चेहरा, हाथ, पैर ढककर निकलें।

- ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
- घर में पर्दा जरूर लगाएं। शाम को दरवाजे, खिड़की खोलकर रखें।

- अत्यधिक शारीरिक श्रम वाले कार्यों को छाया में या शाम को करें।

- पशुओं को पानी पिलाते रहें। बच्चों को कार में न छोड़ें।
- दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप में न जाएं। गहरे रंग के या तंग कपड़े न पहनें।

- बासी व संक्रमित खाद्य-पेय पदार्थों का प्रयोग न करें।
- लू पीड़ित को छाया में लिटाएं। गीले कपड़े से पोंछे। डॉक्टर को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed