{"_id":"69504ac16eba6421e10828cd","slug":"thanksgiving-fair-reminding-the-rural-environment-bareilly-news-c-4-vns1074-795093-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ग्रामीण परिवेश को याद दिला रहा आभार मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ग्रामीण परिवेश को याद दिला रहा आभार मेला
विज्ञापन
बरेली। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से छोटी सी आशा संस्था की ओर से बरेली क्लब मेला मैदान पर आयोजित दो दिवसीय आभार मेले का शनिवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन महिलाओं ने लेडीज पर्स, बैग, कपड़े आदि सामान की प्रदर्शनी लगाई।
गांव के परिवेश की थीम पर लालटेन, चारपाई, मटके, झोंपड़ी से मेला परिसर को सजाया गया। मेले में लगे स्टाॅल से लेकर बाहर तक ग्रामीण परिवेश जैसी सजावट की गई। संस्था की अध्यक्ष पारूल मलिक ने बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा है।
मेले का उद्घाटन बीडीए वीसी डॉ. मनिकंडन ए. ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण समाज की प्रगति का मजबूत आधार है। ऐसे आयोजन महिलाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में कई स्कूली बच्चों ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
मेले में आयोजित सूफी नाइट ने अपने मधुर संगीत से पूरे वातावरण को संगीतमय बना दिया। संस्था की ओर से शीतल, आरती, निशा, हिना एवं निकिता आदि को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान रिप्सी तनेजा, जस्सी बिंद्रा, प्रिया टंडन, नीना ओबरॉय, रजनीत ओबरॉय, डॉ. रेणुका, राखी ओबरॉय आदि लोग मौजूद रहे।