फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   thank you! Mahadaniaen survived more donations

शुक्रिया! महादानियाें के दान से बच गई जानें

Thu, 14 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 14 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
शुक्रिया! महादानियाें के दान से बच गई जानें
विज्ञापन

गर्भवती, कैदी और नारी निकेतन की महिलाआें को मिला अमर उजाला शिविर में जुटा खून  
केस एक- बरेली में सिपाही पद पर तैनात इटावा के रामवीर यादव (55) को जिला अस्पताल गंभीर अवस्था में लाया गया। 2.6 हीमोग्लोबिन खून था। रात में ही एक यूनिट खून चढ़ा। भर्ती के दौरान 4 यूनिट रक्त चढ़ाया गया। जब परिवार के सदस्य आए तो एक डोनर देकर एक यूनिट और रक्त चढ़ाया गया। रामवीर स्वस्थ हैं। 
केस दो- रविवार को जिला महिला अस्पताल में बेहद गंभीर हालत में एनीमिया से पीड़ित अनीता भर्ती हुई। गर्भवती अनीता (30) की हालत इतनी खराब थी कि अनीता के साथ परिवार में कोई खून देने वाला नहीं था। रात में डॉ. नीलम आर्या को फोन करना पड़ा। तुरंत बिना पैसे और डोनर के खून दिया गया। अनीता की जान बच गई। 
विज्ञापन

एक माह पहले की बात है। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला परिसर में जिला अस्पताल के सहयोग से रक्तदान शिविर लगा था। 14 जून को भीषण गर्मी थी, लेकिन रक्तदानियाें का हौसला नहीं डिगा। सौ यूनिट रक्त जमा हुआ। परिणाम एक माह बाद ऐसे आए हैं कि आप भी जानकर खुश होंगे। ऐसे- ऐसे जरूरतमंदाें की जान बचाई गई है जिनको खून की अचानक जरूरत पड़ी। इनसे न डोनर मांगा गया और न ही पैसा। परिवार वालों की दुआएं मन से निकली हैं। ब्लड बैंक के स्टॉफ का कहना है कि किसी भी जरूरतमंद को वापस नहीं लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक ने एक माह में 50 गर्भवती महिलाआें को रक्त दिया। 22 महिलाएं ऐसी थी जिनके पास कोई डोनर नहीं था। उनको फ्री में रक्त मिला। 5 कैदी, तीन नारी निकेतन और तीन ममता मंदित आश्रम की संवासिनियाें की भी जान इसी से बचाई गई। ब्लड बैंक में इस समय 93 यूनिट रक्त है। 

निगेटिव खून की अभी भी है कमी 
ब्लड बैंक में ओ निगेटिव, ए निगेटिव खून नहीं है। एबी निगेटिव और बी निगेटिव रक्त है। 
सभी रक्तदानी रहे स्वस्थ 
ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. यूवी सिंह ने बताया कि अमर उजाला कैंप में जितने भी रक्तदान करने आए सभी स्वस्थ हैं। खून की जांच में किसी को भी एचआईवी, मलेरिया, हेपेटाइटिस बी व सी और वीडीआरएल बीमारी नहीं हैं। सभी पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। वे जब चाहे तब खून दे सकते हैं। यह जांच करीब चार हजार की होती हैं जो रक्तदान में फ्री मिलती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed