फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Terrorists may come from Nepal border

नेपाल बार्डर से आ सकते हैं आतंकी

Tue, 19 Jul 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 19 Jul 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नरी में दो घंटे तक चली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस को बार्डर सुरक्षा बल के साथ सामंजस्य बनाए रखने के निर्देश दिए। कमिश्नर और डीआईजी को आशंका है कि आतंकवादी नेपाल के रास्ते पीलीभीत बार्डर से यूपी में प्रवेश करके सावन माह में कांवड़ यात्रा और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान  घटना कर सकते हैं। इसीलिए कड़ी चौकसी बरतने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दी जाए।
विज्ञापन

कमिश्नर प्रमांशु कुमार  और डीआईजी आशुतोष कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठनों की बंगलादेश, पाकिस्तान के बाद अब भारत में माहौल खराब करने की साजिश है। उनके लिए भीड़भाड़ वाली कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के आयोजन तारगेट हो सकते हैं। इसीलिए भीड़ भाड़ वाले आयोजनों में विशेष सतर्कता रखी जाए। कांवड़ियों को सचेत करें कि उनके जत्थे में चल रहे अपरचित व्यक्तियों पर नजर रखें। सार्वजनिक स्थलों तथा थानों के सीसीटीवी कैमरे सोमवार से पहले सही करा लिए जाएं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में जन सहयोग से सीसी टीवी कैमरे लगवाने की व्यवस्था करा ली जाए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान थानों के माल खाने के माल की चेकिंग कराने के निर्देश डीएम और एसएसपी को दिए। कांवड़ यात्रा के दौरान परंपरागत रूट का ही इस्तेमाल हो, नए रूट की परंपरा न डाली जाए। मंदिरों में सजावट पर नजर रखें, बारिश के दौरान यह सुनिश्चित करें कि करंट न फैले। विकास कार्यों की बैठक में एडी बेसिक को निर्देश दिए कि वह बच्चों को बुधवार को दूध और सोमवार को फल की व्यवस्था कराएं। इस दौरान एडी बेसिक ने दूध की व्यवस्था कराने में असमर्थता व्यक्त की।  पोषण मिशन के तहत दो अगस्त से आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को दूध और घी देने के निर्देश दिए। 22 जुलाई तक भूगर्भ सप्ताह मनाने का निर्णय लिया। बैठक में बरेली, शाहजहांपुुर, पीलीभीत और बदायूं के डीएम, एसएसपी, सीडीओ तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed