{"_id":"5e4702068ebc3ee5f748e8b0","slug":"terror-of-illegal-vendors-in-trains-beaten-and-bled-passenger-in-karmabhoomi-bareilly-news-bly395941854","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में अवैध वेंडरों का आतंक, कर्मभूमि में यात्री को पीटकर लहूलुहान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में अवैध वेंडरों का आतंक, कर्मभूमि में यात्री को पीटकर लहूलुहान किया
विज्ञापन
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर तैनात पुलिस बल
- फोटो : amar ujala
बरेली। ट्रेनों में अवैध वेंडरों की जोर-जबर्दस्ती बढ़ती जा रही है। कर्मभूमि एक्सप्रेस में प्रिंट रेट से ज्यादा वसूली करने का विरोध करने पर अवैध वेंडरों ने एक यात्री को घेरकर इस कदर पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। टिसुआ के आसपास हुई इस घटना के बाद ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो घायल यात्री ने आरपीएफ के एक आला अफसर को फोन करके वाकया बताया। इसके बाद बरेली जंक्शन पर आरपीएफ ने दो वेंडरों को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज करके दोनों को जेल भेज दिया।
न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जाने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस सीतापुर से चलकर सीधे मुरादाबाद रुकती है। रोजा जंक्शन पर ट्रेन का ऑपरेटिंग ठहराव है जहां ड्राइवर और गार्ड की ड्यूटी बदलती है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे रोजा से बरेली के सुभाषनगर में रहने वाले अवैध वेंडर जगवीर और अरविंद बाम और मंजन लेकर जनरल कोच में चढ़े। मुरादाबाद निवासी यात्री सुधीर सक्सेना ने उनसे बाम खरीदी तो प्रिंट रेट से ज्यादा पैसे मांगने पर एक वेंडर से उनका झगड़ा हो गया। दोनों के बीच धक्कामुक्की होने के बाद दूसरे वेंडर ने फोन करके ट्रेन में मौजूद दूसरे वेंडरों को बुला लिया और उसके बाद सुधीर की जमकर पिटाई की। सुधीर के सिर समेत कई जगह काफी चोर्ट आइं।
सुधीर ने मुरादाबाद पहुंचकर आरपीएफ के मंडल कमांडेंट अपूर्व अग्निहोत्री से शिकायत की। यह भी बताया कि एक वेंडर का एक हाथ नहीं था। मुरादाबाद से बरेली मेसेज आने के बाद आरपीएफ अलर्ट हो गई। शाम को दोनों वेंडर फिर रोजा जाने के लिए निकले तो जंक्शन पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर विपिन सिसौदिया ने दोनों वेंडरों का फोटो सुधीर कुमार को व्हाट्सएप पर भेजा, जिन्होंने दोनों वेंडरों को पहचान लिया है। शुक्रवार को वेंडरों को जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ जीआरपी ने भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।