Bareilly News: होली पर कमरे में फंदे से लटका मिला होटल मालिक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बरेली के हाफिजगंज में होटल मालिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव बुधवार शाम होटल की छत पर कमरे में फंदे से लटका मिला। उनके पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम भेजकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के उदनपुर गांव निवासी होटल व टेंट हाउस मालिक 30 वर्षीय हरपाल का शव उन्हीं के होटल की छत पर कमरे में फंदे से लटका मिला। पीलीभीत बाईपास किनारे हुई इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस को कमरे में अधबना मीट रखा मिला, जो सील कर दिया गया।
उदनपुर गांव निवासी केसरीलाल पीडब्लूडी में मेठ हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने छोटे बेटे हरपाल मौर्य व उसकी पत्नी बच्चों के साथ पीलीभीत हाईवे किनारे बनी अपनी मौर्य मार्केट पीछे बने घर में रहते हैं। उनकी मार्केट में बेटे हरपाल की टेंट हाउस की दुकान व होटल है। कुल 20 दुकानों में से कई किराये पर दी गई हैं। पिता ने बताया कि बुधवार को सब ठीक था।
पैतृक गांव गए थे परिजन
हरपाल ने परिजनों और परिचितों के साथ होली खेली थी। शाम करीब पांच बजे वह अपनी मार्केट पर आ गए थे। हरपाल की पत्नी लक्ष्मी, बच्चे व खुद केसरीलाल दिन में अपने पैतृक गांव गए थे। रात में जब ये लोग मार्केट में बने घर पहुंचे तो हरपाल का शव टिन शेड के पाइप में लटका देखकर उनके होश उड़ गए। थोड़ी देर में मौके पर भीड़ लग गई।
गैस दूल्हा जलता मिला
देर तक पुलिस न पहुंचने पर परिवार में गुस्से का माहौल देखने को मिला। केसरीलाल ने बेटे की हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप लगाते हुए घटना के खुलासे की मांग की। सीओ नवाबगंज और थाना प्रभारी प्रवीन सोलंकी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। घटनास्थल पर जहां हरपाल का शव लटका मिला, वहीं पास में कढ़ाही में पकौड़ी और मुर्गे का मीट रखा मिला। गैस चूल्हा जलता मिला है।