{"_id":"66970be10d1c462346079124","slug":"tent-house-employee-burnt-to-death-due-to-electric-shock-bareilly-news-c-4-bly1015-440505-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: करंट लगने से झुलसे टेंट हाउस कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: करंट लगने से झुलसे टेंट हाउस कर्मचारी की मौत
Wed, 17 Jul 2024 05:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शादी में टेंट लगा रहा युवक बिजली लाइन की चपेट में आ गया। निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। फरीदपुर के गांव औरंगाबाद निवासी ओमकार ने बताया उनका 21 वर्षीय भतीजा रामकृपाल टेंट हाउस पर काम करता था। टेंट हाउस मालिक योगेंद्र उसे सोमवार को सारीपुर गांव में सर्वेश के घर ले गया था। सर्वेश की बेटी की बरात में टेंट बुक किया गया था। टेंट लगाने के दौरान रामकृपाल पास से गुजर रही बिजली लाइन की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन