फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tension continues between Babu and Principal in the school, accused of taking money

Bareilly News: स्कूल में बाबू और प्रधानाचार्य के बीच तनातनी जारी, पैसे लेने का लगाया आरोप

Sat, 24 Jun 2023 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 24 Jun 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Tension continues between Babu and Principal in the school, accused of taking money
बरेली। केपीआरसी कलाकेंद्र में शिक्षकों की पदोन्नति में खेल का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रबंध समिति इस मामले में प्रधानाचार्य को दोषी बताती आई है। हाल ही में प्रबंध समिति ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया था। फिलहाल, प्रधानाचार्य ममता कुमारी के पति भी आरोप-प्रत्यारोप के लपेटे में आ गए हैं। प्रधानाचार्य और उनके पति पर स्कूल के बाबू की मृतक आश्रित पत्नी हेमलता को नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये वसूलने का आरोप लगा है। हेमलता का कहना है कि प्रधानाचार्य और उनके पति ने नौकरी देने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपये लिए हैं।
विज्ञापन

स्कूल में विवाद की शुरुआत शिक्षकों की पदोन्नति में खेल के आरोप से हुई थी। प्रकरण में शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों पर भी पैसे लेने का आरोप लग चुका है। हालांकि, अब तक मामले की पुष्टि नहीं हुई है। प्रधानाचार्य ममता कुमारी ने बताया कि मृतक आश्रित बाबू के लगाए सभी आरोप निराधार हैं। मामले की जांच चल रही है, विभाग का फैसला स्वीकार होगा। डीआईओएस सोमारू प्रधान का कहना है कि स्कूल की प्रधानाचार्य को बहाल किया गया है। प्रधानाचार्य पर लगे आरोप सिद्ध होने तक वह दोषी नहीं है। जांच के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed