{"_id":"63d50ae3fc774c1fe9011491","slug":"tenants-stole-cash-and-jewellery-from-the-house-by-fed-gajar-halwa-in-bareilly-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गाजर का हलवा खिलाकर किरायेदारों ने खंगाला घर, नकदी-जेवर चुराकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गाजर का हलवा खिलाकर किरायेदारों ने खंगाला घर, नकदी-जेवर चुराकर हुए फरार
Sat, 28 Jan 2023 05:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 28 Jan 2023 05:16 PM IST
सार
बरेली में दो युवकों ने किरायेदार बनकर एक मकान को निशाना बनाया। पांच दिन पहले ही रहने आए युवकों ने मकान मालकिन को गाजर का हलवा दिया, जिससे खाकर परिवार के लोग बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों युवक नकदी और जेवर चुरा ले गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के दुर्गानगर में एक घर में किराये पर कमरा लेने वाले दो लड़कों ने पांच दिन बाद ही गाजर के हलवे में नशा देकर नकदी व जेवर समेत लाखों का माल समेट लिया। चोरी का पता चलने पर मकान मालकिन के होश उड़ गए। उसने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
दुर्गानगर निवासी रामबेटी ने बताया कि दस दिन पहले उन्होंने दो अनजान लड़कों को अपने मकान में किराए पर कमरा दिया था। दोनों ने खुद को पीलीभीत का निवासी बताया था। तीन दिन पहले दोनों लड़कों ने मकान मालिक के परिवार समेत दूसरे किराएदारों को गाजर का हलवा खिलाया। इसमें कोई नशे की चीज डाल दी। हलवा खाने के बाद सभी लोग बेहोश हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद लड़के अलमारी मे रखे जेवर और पचास हजार रुपये लेकर फरार हो गए। होश आने पर उन्हें घटना का अहसास हुआ। रामबेटी ने दोनों लड़कों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन