फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tenant strangled and killed innocent after rape

किरायेदार ने दुष्कर्म के बाद मासूम को गला रेतकर मार डाला

Fri, 25 Sep 2020 02:40 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 25 Sep 2020 02:40 AM IST
सार

खेत में की वारदात, शक होने पर बच्चे को बेच देने की कहानी सुनाई

विज्ञापन
Tenant strangled and killed innocent after rape
हत्यारोपी राजू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

विस्तार

बच्चा वापस लाने के नाम पर 55 हजार रुपये भी ले भागा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
बहेड़ी (बरेली)। यूपी-उत्तराखंडसीमा पर स्थित बहेड़ी के एक गांव में किरायेदार ने मकान मालिक के पांच साल के बेटे का अपहरण कर दुष्कर्म के बाद गला रेतकर हत्या कर दी। शक होने पर परिजन ने पूछताछ की तो किरायेदार ने बच्चे को 50 हजार रुपये में पड़ोसी गांव में बेच देने की कहानी सुनाकर गुमराह किया। बच्चे को वापस लाने के नाम पर परिजन से 55 हजार रुपये भी ले लिए और भाग निकला। बाद में पड़ोस के गांव में ईख के खेत में बच्चे का शव मिलने पर मासूम की हत्या का पता चला।
एक गांव के एक व्यक्ति का पांच वर्षीय पुत्र गांव के ही प्राइमरी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। बुधवार शाम पांच बजे छात्र अपने दोस्तों के साथ गांव की सड़क पर खेल रहा था। इसी बीच किरायेदार राजू पिकअप गाड़ी लेकर वहां पहुंचा और बातों में फंसाकर बच्चे को साथ ले गया। बच्चे के घर न पहुंचने पर उसके साथियों से किरायेदार राजू के बारे में पता चला तो परिजन ने उससे पूछताछ की। राजू ने बताया कि उसने बच्चे को 50 हजार रुपये में धौराटांडा में एक व्यक्ति को बेच दिया है। उसने बच्चा वापस दिलाने के लिए बच्चे के बाबा से 50 हजार रुपये लिए और परिवार के तीन लोगों को पिकअप में बैठाकर धौराटांडा ले गया। वहां उनसे पांच हजार रुपये और लेने के बाद बच्चा लाने की बात कहकर भाग गया।
विज्ञापन

काफी देर तक उसके न लौटने पर बच्चे के परिवार वाले बहेड़ी थाने पहुंचे और घटनाक्रम बताया। इसी बीच अपराह्न करीब तीन बजे गांव की महिलाएं नजरगंज गांव के प्रधान के गन्ने के खेत में घास काटने गईं तो वहां बच्चे की रक्तरंजित लाश पड़ी देखी। बच्चे के कपड़े भी व्यवस्थित नहीं थे। इससे इस बात की आशंका है कि हत्या से पहले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस और गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो बच्चे की शिनाख्त हुई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। परिवार वालों की तहरीर पर राजू के खिलाफ दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed