{"_id":"5a3eb8134f1c1b5c0c8b4d3d","slug":"ten-thousand-inhabitants-of-the-city-will-be-given-a-message-of-cleanliness","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता का संदेश देने सड़क पर उतरेंगे दस हजार शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता का संदेश देने सड़क पर उतरेंगे दस हजार शहरवासी
बरेली
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जागरूकता फैलाने के लिए करीब दस हजार शहरवासी सड़क पर उतरेंगे। बनारस की तर्ज पर नगर निगम विशाल रैली निकालने की योजना बना रहा है। इसमें पार्षद, विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठन और वार्ड की स्वच्छता समितियां भाग लेंगी। रैली के लिए नगर निगम में तेजी से तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर शनिवार को नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि शहर के सभी प्रवेश द्वार, शाहजहांपुर रोड, दिल्ली रोड, बदायूं रोड, पीलीभीत रोड और लालफाटक रोड पर नगर निगम के स्वच्छता जागरूकता संबंधी बोर्ड आदि लगाए जाएं। इस दौरान अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनाए गए धर्म गुरु महंत कमल नयन दास, शब्बू मियां नियाजी, फादर इग्नीशियस डिसूजा, सरदार ज्ञानी काले सिंह, घनश्याम खंडेलवाल, पारुल धवन स्वच्छता का संदेश देंगे। एनजीओ की ओर से मनु नीरज, फरहत नकवी, सलीम सुब्हानी आदि मौजूद रहेंगे।
कॉलोनी में जागरूकता को पहुंचे नगर आयुक्त
बैठक के बाद नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति कुमार सिंह, चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर स्वच्छता जागरूकता की बैठक के लिए ग्रेटर आकाश कालोनी स्थित रेजीडेंस वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में पहुंचे। वहां पर नगर आयुक्त ने लोगों को स्वच्छता एप के बारे में बताया और कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में सभी लोग मदद करें। सोसाइटी के अंदर और बाहर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने को भी कहा। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष डीके भारती, सचिव हरिओम राठौर, पार्षद पति अशोक गंगवार, विनोद गंगवार, राजीव अस्थाना समेत तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।