फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ten students from Ruvivi cleared the UGC NET-JRF exam.

Bareilly News: रुविवि के दस छात्रों ने यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की

Sun, 30 Aug 2026 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 30 Aug 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Ten students from Ruvivi cleared the UGC NET-JRF exam.
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विधि विभाग के दस छात्र-छात्राओं ने यूजीसी नेट व जेआरएफ परीक्षा 2026 में सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा शुक्रवार को जारी परिणामों में इन विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. अमित सिंह ने बताया कि विभाग के छात्र शिवम जायसवाल, जितेंद्र कुमार गुप्ता, स्वतंत्र वीर चौधरी, चंद्रमुखी, साक्षी गंगवार, मनदीप कौर, शिख, रहमत जहां, मोहम्मद राहिल और ऐश्वर्या माहेश्वरी ने यह परीक्षा पास की है। उनकी यह उपलब्धि परिसर के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। कुलपति केपी सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय को अपने छात्रों की इस सफलता पर गर्व है। विधि विभाग के अन्य प्रोफेसरों ने भी छात्रों को बधाई दी। इनमें प्रो. वीके गुप्ता, प्रो. अरुण प्रकाश सिंह, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस अवधेश पांडेय, डॉ शहनाज अख्तर और डॉ नईम उद्दीन शामिल हैं।
विज्ञापन



कंप्यूटर साइंस में दीपिका ने मारी बाजी

शहर की दीपिका ने भी यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस विषय में यह सफलता प्राप्त की। दीपिका के पिता बहोरन लाल मौर्य एमएलसी हैं, जबकि मां माया शिक्षिका हैं। दीपिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed