फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ten Police Post In-charges Pass the SSP Anurag Arya Test in Bareilly

Bareilly News: 'कप्तान की कसौटी' पर खरे उतरे 10 चौकी प्रभारी, एसएसपी ने नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

Sat, 30 May 2026 03:10 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 30 May 2026 03:10 PM IST
सार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य की मासिक मूल्यांकन प्रणाली में दस चौकी प्रभारियों को सम्मानित किया गया। उन्हें नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र मिले। वहीं, मूल्यांकन में फिसड्डी आए करगैना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
ten Police Post In-charges Pass the SSP Anurag Arya Test in Bareilly
सिविल लाइन चौकी प्रभारी को प्रशस्ति पत्र देते एसएसपी। - फोटो : पुलिस मीडिया सेल

विस्तार

बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य की मूल्यांकन प्रणाली में दस चौकी प्रभारियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इन चौकी प्रभारियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहीं करगैना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही के फिसड्डी आने पर उनके खिलाफ जांच के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस कार्यों में गुणवत्ता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से एसएसपी अनुराग आर्य द्वारा संचालित मासिक मूल्यांकन प्रणाली के अंतर्गत अप्रैल की रैकिंग में दस चौकी प्रभारियों ने शानदार प्रदर्शन किया। मूल्यांकन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जोगी नवादा चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह को एसएसपी ने दस हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी को सम्मानित करते एसएसपी अनुराग आर्य। 

द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सेंथल चौकी प्रभारी सतेंद्र कुमार को आठ हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भुड़िया चौकी प्रभारी राजू कुमार को सात हजार रुपये, चौथा स्थान प्राप्त करने वाले टांडाछंगा चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार राठी को पांच हजार रुपये, पांचवा स्थान प्राप्त करने वाले कांकरटोला चौकी प्रभारी जावेद अख्तर को पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया है। 

छठे स्थान पर रहे बैरियर टू चौकी प्रभारी मोहित कुमार को दो हजार रुपये, सातवें स्थान पर रहे बल्लिया चौकी प्रभारी शैलेंद्र सिंह को पंद्रह सौ रुपये, आठवां स्थान हासिल करने वाले मॉडल टाउन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को एक हजार रुपये, नवां स्थान हासिल करने वाली सिविल लाइन चौकी प्रभारी कोमल कुड्डू और दसवें स्थान पर रहे कताई मिल चौकी प्रभारी रजनीश कुमार को भी एक-एक हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने चौकी प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। 

खराब प्रदर्शन पर इनको मिली चेतावनी
एसएसपी ने करगैना चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिरोही के खराब प्रदर्शन के कारण उनके खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं। वहीं बभिया चौकी प्रभारी दीपक शर्मा, लाल फाटक चौकी प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार, रामगंगा चौकी प्रभारी प्रसून कटियार, धौरेरा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार, कुतुबखाना चौकी प्रभारी अनूप सिंह, कस्बा आंवला चौकी प्रभारी नितिन शर्मा, मनौना धाम चौकी प्रभारी नरेंद्र राघव, गैनी चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह और बड़ागांव चौकी प्रभारी मनोज कुमार को मूल्यांकन में पिछड़ने के कारण चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed