फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   temprature down due to rain

बारिश से लुढ़का तापमान उमस से मिली राहत

Sat, 04 Jul 2020 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
temprature down due to rain
बरेली। दो दिनों से सुबह हो रही बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को भी सुबह बारिश के बाद दिन भर बादल छाए रहे। हवाओं में नमी की मात्रा बढ़ने से बीते दिनों उमस से बेहाल हो रहे लोगों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की बारिश की उम्मीद जताई है। उन्होंने हवाओं की दिशा में स्थिरता होने पर अगले करीब हफ्ते भर तक बारिश के आसार जताए हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों उमस से बेहाल हो रहे लोगों को दो दिनों से काफी राहत मिली है। शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद तेज धूप होने से उमस हावी हो गई। जिससे पसीने से लोग तरबतर हो गए। शनिवार को माहौल कुछ अलग रहा। सुबह घने बादल छाए और सुबह दस बजे तक रह रहकर बारिश करते रहे। वहीं, बादलों का जमावड़ा भी बरकरार रहा। जिसके चलते खिली धूप भी बेअसर रही। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, हवाओं की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने से बारिश के अनुकूल माहौल बन चुका है। उन्होंने अगले करीब हफ्ते भर तक रह रहकर हल्की मध्यम बारिश के साथ ही, धूप खिलने की भी बात कही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed