{"_id":"67bcdbd0d96a0aeb5a0f3960","slug":"temporary-police-post-will-open-in-dhaurera-village-security-arrangements-will-be-strengthened-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103958-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: धौरेरा गांव में खुलेगी अस्थाई पुलिस चौकी, सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: धौरेरा गांव में खुलेगी अस्थाई पुलिस चौकी, सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के धौरेरा गांव में अस्थाई पुलिस चौकी का निर्माण कराने के लिए एसएसपी अनुराग आर्य ने संस्तुति दे दी है। इस कदम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों का मानना है कि कोई घटना होने पर कार्रवाई आसान होगी।
अपराध और दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करने के लिए कोतवाल राहुल सिंह ने 20 फरवरी को डीएम और एसएसपी को भेजी रिपोर्ट में एक अस्थाई चौकी के निर्माण कराने की मांग की थी। इस मामले डीएम ने अस्थाई पुलिस चौकी के लिए भूमि आवंटित की थी। इस चौकी के खुलने से राष्ट्रीय राजमार्ग-30 की सुरक्षा और दुर्घटना में तत्काल कार्यवाही व जनपद की सीमा नाकेबंदी में उपयोगी साबित होगी।
अस्थाई पुलिस चौकी के निर्माण से अधकटा नजराना में स्थित अटल आवासीय स्कूल, गोशाला, कोर्ट आदि जैसी जगहों की सुरक्षा भी की जा सकेगी। इस मामले में एसएसपी ने थाना नवाबगंज को पत्र भेज कर कार्यवाही में तेजी लाने के आदेश दिए हैं। संवाद