{"_id":"57f6b6804f1c1b807f26fea0","slug":"tempo-drivers-strike-march-out-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो ड्राइवरों की हड़ताल, जुलूस निकालकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो ड्राइवरों की हड़ताल, जुलूस निकालकर प्रदर्शन
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Fri, 07 Oct 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम से शिकायत के बाद भी उत्पीड़न न रुकने से नाराज टेंपो चालकों ने बृहस्पतिवार को नगर में जुलूस निकालकर आरटीओ के विरुद्ध प्रदर्शन किया। इस दौरान टेंपो संचालन भी बंद रखा। इनका आरोप है कि आरटीओ बस मालिकों के इशारे पर उत्पीड़न कर रहा है।
प्रदर्शन के दौरान टेंपो चालकों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग ने उन्हें देवचरा केंद्र से चालीस किलोमीटर परिधि में परमिट जारी किया है। ज्यादातर टेंपो देवचरा से रम्पुरा मोड़ होकर अलीगंज व चाढ़पुर मोड़ से बिशारतगंज होकर अलीगंज के बीच चलते हैं। आरोप है कि अलीगंज-बरेली के बीच संचालित बस मालिकों के इशारे पर आरटीओ आए दिन टेंपो पकड़कर थाने में खड़ा करा देते हैं। आरटीओ के उत्पीड़न से परेशान टेंपो चालकों ने दो सप्ताह पहले सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह से मिलकर शिकायत की थी। 3 अक्तूबर को डीएम से मिलकर भी अवगत कराया था। इसके बावजूद उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। इससे नाराज चालकों ने बृहस्पतिवार को टेंपो पुराना बाजार में खड़े कर दिए। दोपहर बाद जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते हुए आरटीओ के विरुद्ध नारेबाजी की गई। चालकों ने चेतावनी दी कि उत्पीड़न बंद न होने पर टेंपो आरटीओ ऑफिस पर खड़े कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेंद्र शर्मा, धर्मपाल कश्यप, महाराज सिंह, धर्मवीर कश्यप, किशन लाल, श्याम, साहेब खां, सफदर अली, तस्लीम खान, शानू ,मोहित, प्रमोद साहू, सादाब खान, अफजाल आदि शामिल रहे।