{"_id":"5bd9b5d2bdec2269625f6134","slug":"temple-issue-now-swami-yatendranand-warns-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर मसलाः स्वामी यतेंद्रानंद बोले सरकार अध्यादेश लाकर निर्माण का रास्ता साफ करे, वरना....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर मसलाः स्वामी यतेंद्रानंद बोले सरकार अध्यादेश लाकर निर्माण का रास्ता साफ करे, वरना....
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 31 Oct 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
राम मंदिर विवाद
- फोटो : अमर उजाला
जैसे-जैसे 2019 का चुनावी समर नजदीक आ रहा है राम मंदिर का मुद्दा लगातार गर्माता जा रहा है। इसे लेकर सियासी बयान भी दिये जा रहे हैं और केंद्र पर भी निशाना साधा जा रहा है। साधु-संत राम मंदिर को लेकर केंद्र सरकार से अपनी नाराजगी व्यक्त कर ही चुके हैं। अब जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी यतेंद्रानंद महाराज ने कहा है कि भाजपा सरकार को मंदिर का निर्माण करके अपना वायदा पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
स्वामी यतेंद्रानंद ने कहा कि अगर प्रयाग अर्द्धकुंभ से पहले सरकार ने मंदिर निर्माण का अपना वादा पूरा नहीं किया तो हुकूमत को साधु-संतों का गुस्सा झेलना पड़ेगा। के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सरकार को निर्माण के रास्ते में आ रही बाधाओं को दूर करना चाहिए।
विज्ञापन
स्वामी यतेंद्रानंद ने भी कहा कि मंदिर निर्माण के लिए सरकार को अध्यादेश लेकर आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अब इस मामले को लेकर सरकार को और अधिक समय नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन