{"_id":"69c76518ce97d2c72c072267","slug":"temperatures-drop-in-bareilly-due-to-rain-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: बरेली में बारिश से तापमान में गिरावट, 29 मार्च से फिर बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: बरेली में बारिश से तापमान में गिरावट, 29 मार्च से फिर बदलेगा मौसम
Sat, 28 Mar 2026 10:50 AM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 28 Mar 2026 10:50 AM IST
सार
बरेली में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे।तेज हवा के बाद बारिश हुई। शनिवार को सुबह से धूप खिल गई। मौसम विभाग ने रविवार से फिर बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
बरेली में हुई रिमझिम बारिश
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शुक्रवार को आंधी के साथ आधे घंटे तक बारिश हुई। फिर आसमान साफ हुआ और धूप निकली। इससे मौसम के तेवर में भी नरमी आई। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप खिल गई। मौसम विभाग ने 29 मार्च से एक अप्रैल तक अनुकूल माहौल बनने पर फिर बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह घने बादल और हल्की बारिश के साथ हुई। दोपहर एक बजे तेज हवा चली और कुछ इलाकों में खंडवर्षा हुई। अपराह्न तीन बजे तक बादल मंडराते रहे, फिर धूप निकली। शाम छह बजे फिर हल्के बादल मंडराने लगे, लेकिन उच्च वायु दाब के चलते बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, हल्की बारिश से दिन का पारा दो डिग्री तक लुढ़का। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 32.2 डिग्री और न्यूनतम चार डिग्री अधिक 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को आसमान साफ होने से तेज धूप निकलेगी, लेकिन रविवार से फिर बादल छाएंगे। पारा में तीन डिग्री तक गिरावट का अनुमान है। शनिवार की रात से बारिश का नया दौर शुरू होगा जो एक अप्रैल तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन