{"_id":"5ebef1428ebc3e90440d5d74","slug":"temperature-rises-two-degrees-as-soon-as-the-clouds-go-bareilly-news-bly405944081","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों के जाते ही दो डिग्री चढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों के जाते ही दो डिग्री चढ़ा तापमान
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक हवाओं की बदली दिशा बढ़ाने लगी गर्मी
विज्ञापन
बरेली। करीब 15 दिनों से 35 डिग्री के आसपास स्थिर तापमान अब बढ़ना शुरू हो गया है। बादलों से आजाद आसमान में शुक्रवार को हवाओं की दिशा बदलने के बाद तापमान एकाएक दो डिग्री तक बढ़ गया। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि मौसम के तेवर और भी तल्ख हो सकते हैं।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, पिछले दिनों अरब सागर में उठे चक्रवात की वजह से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। समुद्री हवाओं के चलते चार बार मजबूत पश्चिमी विक्षोभ भी देखने को मिला। जिसके चलते उत्तर, पश्चिम और दक्षिण के राज्यों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश भी हुई। वहीं, गुरुवार को अचानक हवाओं की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व हो गई है। समुद्र में हलचल शांत है। ऐसे में अब तापमान में बढ़त दिखाई देने के आसार हैं। उत्तर पूर्व दिशा से चल रही गर्म हवाओं की वजह से शुक्रवार को शहर में भी लोग पसीने से तरबतर हुए। मई की बेतहाशा गर्मी में चलने वाले एसी और कूलर भी बंद ही रहे मगर अब इन उपकरणों का इस्तेमाल शुरू हो गया है। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 37.8 डिग्री और न्यूनतम 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।