फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   temperature increased at night minimum temperature reached 20 degrees after five months in bareilly

Weather: रात में बढ़ी गर्माहट, पांच माह बाद 20 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान; जानें बरेली के मौसम का हाल

Mon, 17 Mar 2025 06:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Mar 2025 06:09 AM IST
सार

होली के बाद मौसम में गर्माहट आ गई है। रात में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। ठिठुरन लगभग खत्म हो गई है। अब गर्मी का अहसास होने लगा है। 

विज्ञापन
temperature increased at night minimum temperature reached 20 degrees after five months in bareilly
धूप से बचने की कोशिश करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में मार्च के पहले सप्ताह से ही अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, लेकिन रात का तापमान क्रमवार बढ़ते हुए पांच माह बाद फिर 20 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। लिहाजा, दिन के साथ अब रात में हल्की ठिठुरन भी लगभग खत्म हो गई है। 

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक इससे पूर्व 16 अक्तूबर 2024 को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया था। बताया कि पश्चिमी विक्षोभ मंडराने के बावजूद शनिवार की रात उच्च वायुदाब का क्षेत्र बना रहा। कुछ इलाकों में दो से तीन मिनट बूंदाबांदी हुई थी। 
विज्ञापन


जिससे वाष्पोत्सर्जन होने से बीते दिनों के सापेक्ष रात में गर्माहट बढ़ी। न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। वहीं, आगामी दिनों में रात के पारा में 20 डिग्री के करीब स्थिरता का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Gold Price: सोने की कीमत में फिर उछाल, चांदी भी चली लाख के पार; जानें बरेली में क्या है रेट

रविवार की सुबह चटक धूप के साथ हुई। दिन में लोग गर्म कपड़े उतारने को विवश रहे। बच्चे भी हल्के गर्म जैकेट में रहे। अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरावट के बाद सामान्य से एक डिग्री अधिक 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। घरों में पंखे, कूलर चलने लगे। कुछ जगह एसी चले।

रात के तापमान में नौ दिन में नौ डिग्री की बढ़त
मौमस विभाग के रिकॉर्ड पर गौर करें तो सात मार्च को न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। नौ दिन बाद 16 मार्च को 20.1 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक बीते वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़त दर्ज हो रही है। जबकि अधिकतम तापमान बीते वर्ष के सापेक्ष 30 से 33 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है।

बीते सात दिनों का तापमान
दिन अधिकतम न्यूनतम
15 मार्च 33.5 18.1
14 मार्च 32.6 17.7
13 मार्च 30.5 17.7
12 मार्च 32.1 16.7
11 मार्च 30.6 15.7
10 मार्च 30.5 15.7
09 मार्च 30.6 13.5
नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed