{"_id":"5ea728428ebc3e90591e431f","slug":"temperature-drops-after-rain-sunshine-will-blossom-tomorrow-bareilly-news-bly404029636","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद लुढ़का तापमान, कल खिलेगी चटख धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद लुढ़का तापमान, कल खिलेगी चटख धूप
विज्ञापन
सोमवार को बरेली के आसमान में कुछ एेसा दिखा नजारा।
- फोटो : हरदीप सिंह टोनी, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को भी छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने हल्की, मध्यम बारिश की जताई आशंका
विज्ञापन
बरेली। रविवार को हुई झमाझम बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान में एक और न्यूनतम में ती डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने बुधवार को चटख धूप खिलने के बाद फिर मौसम का मिजाज बदलने की आशंका जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शहर में पश्चिमी विक्षोभ हावी है। हवाओं की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम होने से पर्वतों के बादलों का जमावड़ा खत्म नहीं हो रहा है। बताया कि आसमान में छाए हुए बादल अनुकूल माहौल मिलने पर फिर से बारिश कर सकते हैं। रविवार को दोपहर से देर शाम तक घने बादल छाए होने की वजह से शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से अधिकतम अप्रैल के सामान्य तापमान से करीब दस डिग्री और न्यूनतम सामान्य से करीब छह डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज हो रहा है। उन्होंने एक दिन की फौरी राहत के बाद फिर से बारिश होने की आशंका जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री और न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, नमी 86 प्रतिशत दर्ज की जा रही है।