फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   temperature droped in bareilly

और गिरा पारा... राहत के आसार फिलहाल नहीं

Wed, 19 Jan 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
temperature droped in bareilly
बरेली। तापमान में लगातार दर्ज हो रही गिरावट अब गलन का एहसास कराने लगी है। धूप खिलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में दो दिन तक और कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद फिर बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले करीब पांच दिनों से कोहरे की चादर में लिपटे मैदानी इलाकों के लिए अभी राहत के कोई आसार नहीं हैं। मंगलवार को दिन भर घना कोहरा हावी रहा। तेज धूप खिलने के इंतजार में बैठे लोगों की उम्मीद धराशायी हुईं। वहीं, ठिठुरन से बचने के लिए किए गए इंतजाम भी नाकाफी साबित हुए। दोपहर में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 13.3 डिग्री सेल्यियस तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शाम ढलने के साथ ही गलन भी बढ़ने लगी। सिर से पांव तक गर्म कपड़ों में लिपटे लोग भी ठिठुरते नजर आए। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज कराते हुए 5.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के तहत बुधवार और बृहस्पतिवार को भी घना कोहरा हावी रहने की आशंका है। आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ हावी होने की वजह से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। अनुकूल माहौल बनने के बाद बारिश होने पर आसमान साफ होगा। तभी कोहरा से कुछ हद तक राहत मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed