फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Telecommunications Advisory Committee At the meeting, members of Bifre

दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में बिफरे सदस्य

Wed, 31 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 31 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Telecommunications Advisory Committee At the meeting, members of Bifre
बैठक
अव्यवस्थाओं के बीच हुई जिला दूरसंचार सलाहकार समिति बैठक में सदस्यों ने खराब बेसिक और मोबाइल फोन सेवाओं पर खरी खोटी सुनाई। एक सदस्य ने खराब फोन सही नहीं होने पर कटवाने पर जोर दिया। विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार नहीं होने और नए कनेक्शन जारी नहीं होने पर भी नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर कैंट स्थित बीएसएनएल जीएम चरण सिंह ने दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) बैठक बुलाई। बैठक शुरू होते ही पुराने एजेंडे पर पुष्टि कराते ही शोर शराबा हो गया। सदस्य वीरेंद्र गंगवार ने कहा कि सात माह पहले दिसंबर में हुई बैठक में मोबाइल सर्विस सही करने और जिन स्थानों पर सिग्नल समस्या है वहां पर व्यवस्था कराने को कहा गया था, लेकिन आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया। सोमपाल शर्मा ने लिख कर दिया कि ब्राडबैंड सेवाएं अस्तव्यस्त हैं, नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के प्रतिनिधि सदस्य रमेश जैन ने कहा कि विभाग ग्राहक हितों की अनदेखी कर रहा है। कई-कई दिन फोन खराब रहते हैं। रामपुर बाग में लगा फोन नंबर 2474219 कई दिन से खराब है। ड्रॉप वायर कमी का बहाना बना कर सही नहीं कराया जा रहा है। फोन नंबर 2511090 ब्राडबैंड पर स्पीड नहीं मिली और 2544544 लगातार खराब होने और ब्राडबैंड भी नहीं चलने पर ग्राहकों ने कनेक्शन ही कटवा दिए। इसी तरह 49 रुपये में बेसिक फोन प्लान में कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। बैठक में कई अफसरों के अनुपस्थित रहने पर भी सदस्यों ने नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed