फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tehsildar provided land for effigy burning

Bareilly News: पुतला दहन के लिए तहसीलदार ने उपलब्ध कराई जमीन

Wed, 25 Oct 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar provided land for effigy burning
फरीदपुर। प्राचीन श्रीरामलीला में रावण के पुतले को दहन करने के लिए जगह न होने की शिकायत पर तहसीलदार ने जगह उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही उन्होंने पुतला दहन के बाद जमीन की पैमाइश कराकर इसे कब्जामुक्त कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला परा में 185 वर्ष से रामलीला मेले का आयोजन हो रहा है। करीब 16 बीघा जमीन पर मेले का आयोजन होता था। मेला मैदान की ज्यादातर भूमि पर अब कब्जा हो चुका है। लोगों ने यहां पक्के निर्माण कर लिए हैं। जो जगह खाली है, वहां भी कुछ लोगों का अवैध कब्जा है। मेला कमेटी के पदाधिकारी जब जगह खाली करने के लिए कहते हैं तो दबंग धमकी देते हैं।
विज्ञापन

मेले में इस बार बुधवार को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। पुतला दहन करने के लिए मेले में जगह नहीं बची है। मेला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला ने तहसीलदार को जमीन खाली कराने के लिए शिकायती पत्र दिया था। मंगलवार दोपहर तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह और इंस्पेक्टर दयाशंकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मेला कमेटी के लिए जगह उपलब्ध कराई। तहसीलदार ने बताया कि जिन लोगों ने जमीन कब्जाकर निर्माण किया है उन्हें नोटिस दिया जाएगा। अवैध कब्जा न हटाने पर उसे ध्वस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed