फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tehsil, police station and government offices have become hubs of corruption: Shivpal Yadav

तहसील, थाना और सरकारी कार्यालय बने भ्रष्टाचार के अड्डे : शिवपाल यादव

Wed, 11 Mar 2026 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 11 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tehsil, police station and government offices have become hubs of corruption: Shivpal Yadav
आंवला। तहसील, थाना और सरकारी कार्यालय भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं। अधिकारी अब गरीब, किसान और मजदूरों की समस्याओं को नहीं सुनते, जबकि लेखपाल से लेकर उच्चाधिकारी मामूली कार्यों के लिए किसानों से अवैध उगाही कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधते हुए यह कहा। वह कस्बे के मंगलवार को एक निजी स्कूल के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए आए थे।
विज्ञापन

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी लगातार परेशान हो रहा है। आरोप लगाया कि थाना, तहसील और राजस्व विभागों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। दाखिल-खारिज और घरौनी के नाम पर खुलेआम वसूली की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होनें कार्यकर्ताओं से 2027 में सपा को पूर्ण बहुमत से जिताकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। कहा कि प्रदेश में सपा का शासन आने से सारी समस्याओं से जनता को मुक्ति मिलेगी। न किसान दुखी होगा, न गाेवंश सड़को पर घूमेंगे। महंगाई के दौर में शिक्षामित्रों का 18,000 रुपये में गुजारा हो जाएगा। सपा सरकार ने उनको पूर्ण वेतन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम सब तो नितीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे। वह भाजपा के साथ चले गए। उनको राज्यसभा भेज दिया गया। कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत सदस्य अरविंद सिंह यादव ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान पूर्व विधायक आरके शर्मा, विजय पाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, शुभलेश यादव आदि मौजूद रहे।
संलग्नक-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed