फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenagers vaccination from today,

किशोरों का टीकाकरण आज से , तैयारियां पूरी

Mon, 03 Jan 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Teenagers vaccination from today,
बरेली। शासनादेश के तहत सोमवार से किशोरों का टीकाकरण शुरू होगा। बरेली में 15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के करीब तीन लाख किशोरों को वैक्सीन लगाई जानी है।
विज्ञापन

शनिवार से ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग शुरू हो रही है और ऑन स्पॉट भी पंजीकरण का विकल्प है। निर्धारित केंद्र पर अलग से सत्र आयोजित होंगे। अब तक के जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह दस से शाम चार बजे तक केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जानी है। शहर के बाकरगंज, नदौसी, स्वालेनगर, बानखाना, गंगापुरम, मौलानगर, पीरबहोड़ा, घेर जाफर खां, हरुनगला, हजियापुर, पुराना शहर, मढ़ीनाथ, अग्रेसन पार्क, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन इज्जतनगर, कैंट जनरल अस्पताल पर कोविशील्ड की डोज लगेगी। इज्जतनगर, सिविल लाइन, जिला महिला अस्पताल, सीबी गंज, जाटवपुरा, जगतपुर, सुभाषनगर पर कोवाक्सिन की डोज लगेगी।
देहात क्षेत्र के स्वास्थ्य केेंद्रों पर कोवाक्सिन की डोज लगाई जाएगी। इसमें शेरगढ़ पीएचसी, सीएचसी मीरगंज, क्योलड़िया, भमोरा, नवाबगंज, क्यारा, भोजीपुरा, फरीदपुर, कुआंटांडा, फतेहगंज, मझगवां, रिछा, बहेड़ी, रामनगर, बिथरी चैनपुर, आंवला सीएचसी, यूपीएचसी में फरीदपुर, आंवला, बहेड़ी अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। इन केंद्रों पर टीकाकरण के लिए बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

तीसरी लहर से जंग की आज परखेंगे तैयारी
तीन सौ बेड कोविड अस्पताल में संभावित तीसरी लहर से जंग को लेकर तैयारियां और स्टाफ की मुस्तैदी की आज परख होगी। इस दौरान सभी उपकरणों का संचालन, मरीज के भर्ती होने में लगने वाले समय से लेकर कोविड एल-2 से पीड़ित मरीज को दी जाने वाली दवा, अस्पताल से डिस्चार्ज होने की पड़ताल होगी। फ्लू कॉर्नर इंचार्ज डॉ. सतीश चंद्रा ने बताया कि दूसरी लहर थमने के बाद सभी चिकित्सक, स्टाफ को मूल तैनाती स्थल पर भेज दिया गया था। लिहाजा, इसके लिए सीएमओ से तीन चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ मांगा था। जिसकी सूची मिल गई है। सुबह दस से शाम चार बजे तक रिहर्सल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed