फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager sitting on trolley dies after being hit by high tension line

Bareilly News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रॉली पर बैठे किशोर की मौत

Sun, 28 Apr 2024 05:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Apr 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Teenager sitting on trolley dies after being hit by high tension line
बिशारतगंज। अतरछेड़ी गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेने जा रहे किशोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली निगम ने लाइन को ठीक नहीं किया।
विज्ञापन

अतरछेड़ी निवासी अनुज कुमार सिंह उर्फ अज्जू लाला शनिवार को सुबह करीब नौ बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत पर भूसा लेने जा रहे थे। ट्रॉली पर बेटा ऋषभ कुमार सिंह (16) बैठे हुए थे। ग्रामीण रामपाल सिंह के घर के समीप सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे हैं। यहां पहुंचते ही ट्रॉली पर बैठे ऋषभ की गर्दन बिजली के तारों से छू गई। करंट लगने से ऋषभ बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन

आनन-फानन परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण अनुज कुमार सिंह के मकान के बाहर जमा हो गए। गांव के पूर्व प्रधान अतुल कुमार सिंह, मुदित प्रताप सिंह, पूर्व प्रधान मुनेंद्र पाल सिंह आदि ने बताया कि गांव में जगह-जगह हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे झूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह तो ऊंचाई सात से आठ फुट ही है। हादसे की आशंका को देखते हुए बिजली निगम के एक्सईएन, एसडीओ, जेई को कई बार लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराया गया मगर, अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अगर समय रहते लाइन की मरम्मत की जाती तो हादसा नहीं होता।

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर
ऋषभ के पिता अनुज कुमार सिंह ने भी बिजली निगम की लापरवाही से हादसे की बात कही है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
वर्जन:
प्रकरण संज्ञान में आया है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। - अशोक चौरसिया, अधीक्षण अभियंता देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed