फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager dies after being shot in lakhimpur kheri

UP: गोली लगने से किशोर की मौत, डॉक्टर और दोस्तों ने छिपाई ये बात; परिवार का हत्या का आरोप

Fri, 03 Apr 2026 03:24 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: Sharukh Khan Updated Fri, 03 Apr 2026 03:24 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में गोली लगने से किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले में दो नामजद समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। परिजनों ने बेटे की हत्या करने और साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Teenager dies after being shot in lakhimpur kheri
किशोरी की मौत के बाद गमगीन परिवार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लखीमपुर खीरी में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर अंश कुमार झा (17) की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दो नामजाद सहित कई अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के जांच शुरू दी। सूचना पर आईपीएस/सीओ सिटी विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही आरोपियों के घर दबीश दी, लेकिन कोई नहीं मौके पर मिला। पुलिस ने भरोसा दिया की मामले में कड़ी कारवाही की जाएगी। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के सुआगाड़ा निवासी अनिल कुमार झा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा बेटा अंश कुमार झा 30 मार्च दिन सोमवार को शाम 08 बजे को अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। देर रात जब बेटे को फोन किया तो उसने बताया कि वो अपने दोस्त की माता का इलाज कराने लखनऊ आया है। 
विज्ञापन


अगले दिन मंगलवार को सुबह फिर बात की  तो उसने बताया कि वह लखनऊ से वापस आ रहा है। उसी दिन दोपहर लगभग 02.30 बजे फिर बात की तो बेटे ने बताया की उसकी तबीयत खराब होने के कारण जनशक्ति हस्पिटल छाउछ गोला रोड लखीमपुर में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंचा तो उसके मित्र शुभम कुमार पुत्र रामेश्वर व नितिन सिंह (मिक्कू) पुत्र विशुन सिंह निवासी सुआगाडा व अन्य साथी हास्पिटल में मौके पर मौजूद थे। बेटे के दोस्त व डाक्टर व उनके साथियों ने उनको सही जानकारी नहीं दी। 

पूछने पर उन्होने बताया की पटाखे से जल गया है, उसका इलाज चल रहा है। 31 मार्च की रात करीब एक बजे डाक्टरों ने फोन पर सूचना दी कि हालत ठीक नहीं है, उनको लखनऊ दिखा लो। डॉक्टर के रेफर कागज को लेकर लखनऊ राम मनोहर लोहिया लेकर पहुंचे। 

वहां एक्सरा करने पता चला कि बेटे के पेट में गोली लगी है। बेटे ही हालत बिगड़ती चली गई और दो अप्रैल सुबह छह बजे बेटे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बेटे अंश की मौत उनके मित्रों की लापरवाही के कारण हो गई है। 

समय से सही जानकारी मिल जाती तो सही उपचार से बचाया जा सकता था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शुभम और नितिन को नामजद करते हुए कई अज्ञातों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के ली। 

बेटे का अपहरण और साक्ष्य छुपाने का आरोप 
मृतक के चाचा सुनील कुमार उर्फ़ सोनू ने आरोपियों पर भतीजे का अपहरण, हत्या और साक्ष्य छुपाने का आरोप लगाया है। इस घटना में और कई आरोपियों का हाथ होना बताय है। पुलिस से न्याय की उम्मीद की है। 


यूपी पुलिस से रिटायर्ड हैं मृतक के दादाज़ी 
मृतक अंश के दादाजी देव लखन झा उत्तर प्रदेश पुलिस में थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। शहर के धर्मसभा इंटर कॉलेज में कक्षा 11 पास के बाद इस वर्ष इंटर में आया था। बेटे की मौत पर मां रेनू झा, भाई वंश झा, दादी रतन माला झा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed