{"_id":"698b2fd63618bb064b0e4d42","slug":"teenager-attempts-suicide-in-childcare-office-in-bareily-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: किशोर ने चाइल्ड केयर दफ्तर में की आत्महत्या की कोशिश, बिजली के तार से लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: किशोर ने चाइल्ड केयर दफ्तर में की आत्महत्या की कोशिश, बिजली के तार से लगाया फंदा
Tue, 10 Feb 2026 06:47 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 10 Feb 2026 06:47 PM IST
सार
बरेली में सैन्यकर्मी के 14 वर्षीय बेटे ने मंगलवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसने चाइल्ड केयर दफ्तर के कमरे में खुद को बंद कर लिया और बिजली के तार से फंदा बना लिया। यह देख कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के पटेल चौक स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में बने चाइल्ड केयर दफ्तर में 14 साल के किशोर ने मंगलवार को तार से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर बच्चे के पिता हरुनगला निवासी विजेंद्र सिंह और परिवार के लोग आ गए।
विजेंद्र ने बताया कि वह सेना में तैनात हैं। बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा रविवार शाम से नहीं मिल रहा था। बेटा न मिला तो शिकायत थाने में दर्ज कराई। मंगलवार दोपहर पुलिस ने उन्हें बेटे के चाइल्ड केयर में होने की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के लिए डांटने से आहत होकर बच्चे ने घर छोड़ा था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।