फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager accused of attempting to rape a girl

Bareilly News: हाईवे से सौ मीटर दूर खेत में मिला महिला का निर्वस्त्र शव

Thu, 21 Sep 2023 10:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:35 AM IST
विज्ञापन
Teenager accused of attempting to rape a girl
शाहजहांपुर में घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में चांदापुर रोड पर बुधवार की सुबह गन्ने के खेत में महिला का निर्वस्त्र अवस्था में शव पड़ा मिला। उम्र करीब 30-35 वर्ष के बीच है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन




बुधवार की सुबह लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग से चांदापुर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर अकर्रा रसूलपुर के रहने वाले रामप्रसाद ने अपने गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा देखा। इसके बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के विवेक सक्सेना ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। महिला के गले में कट का निशान मिला है, जिससे खून बह रहा था।
विज्ञापन




महिला का आधा हिस्सा काला पड़ चुका है। कुछ दूरी पर महिला के बालों का क्लेचर मिला है। तीन जगह पर खून के निशान भी मिले हैं। आशंका है कि उसे घसीटा गया है। इस बीच फोरेंसिक यूनिट ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी अशोक कुमार मीणा और एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने मौका-मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बरेली से बुलाया डॉग स्क्वॉयड, तलाश सका सिर्फ चप्पल

बरेली से आए डॉग स्क्वायड के खोजी कुत्ते ने शव से करीब 20 मीटर की दूरी पर शीशम के पेड़ के नीचे महिला की चप्पल की गंध ली। इसके बाद गन्ने के खेत का चक्कर लगाया। वहां से 60 मीटर की दूरी पर महिला की दूसरी चप्पल तक डॉग स्क्वॉयड पहुंचा। इसके अतिरिक्त कोई खास सुराग नहीं मिला।


मौके पर मिले अंडर गारमेंट

पुलिस को शव से कुछ दूरी पर पुरुष के पहनने वाले अंडर गारमेंट मिले। घटना के बाद आरसी मिशन, रोजा व चौक कोतवाली का पुलिस बल तैनात रहा। जिस जगह पर महिला का शव पड़ा मिला है, वहीं पर प्लाटिंग का काम होता है। इसके चलते वहां पर भीड़ लगी रहती है। पुलिस का मानना है कि कुछ अराजकतत्वों ने घटना को अंजाम दिया है। हाईवे पर चीता मोबाइल की बराबर गश्त रहती है। इसके अतिरिक्त चांदापुर चौराहे पर पुलिस का प्वाइंट है। तब भी अपराधी अपने मंसूबों को अंजाम देकर फरार हो गए। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।


कोहनी के नीचे टैटू, घुमंतू लग रही महिला

महिला की उम्र 30 से 35 वर्ष आंकी गई है। दाहिने हाथ में तीन चूड़ी और बाएं हाथ में एक चूड़ी मिली है। बाएं हाथ पर कोहनी के नीचे बिच्छू की तरह और दाएं हाथ पर फूल का टैटू बना है। पुलिस को आशंका है कि महिला घुमंतू हो सकती है।


सर्विलांस सेल जुटाई, चार टीमों का गठन

हत्याकांड के खुलासे के लिए सर्विलांस सेल को खोजबीन पर लगाने के साथ ही चार टीमों का गठन किया है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया। कुछ संदिग्धों से भी पूछताछ की गई है।


महिला के शव की पहचान कराई जा रही है। शव का पोस्टमार्टम पैनल के जरिये कराया जाएगा। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अशोक कुमार मीणा, एसपी

शाहजहांपुर में घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद

शाहजहांपुर में घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अशोक कुमार मीणा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed