फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   teenage girl went out with her lover saying that her sister was drowning in the pond

Bareilly: 'तालाब में डूब गई बेटी...' घरवालों की सूचना पर पुलिस ने कराई खोजबीन तो खुल गई लड़की की पोल

Tue, 24 Oct 2023 09:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 09:13 AM IST
सार

किशोरी के तालाब में डूबने की सूचना पर पुलिस और उसके परिजन परेशान रहे। बाद में सर्विलांस से हकीकत खुली तो पुलिस हैरान रह गई। किशोरी अपने प्रेमी के संग जयपुर जा रही थी। 

विज्ञापन
teenage girl went out with her lover saying that her sister was drowning in the pond
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक किशोरी के तालाब में डूबने की सूचना पर पुलिस और उसके परिजन परेशान रहे। बाद में सर्विलांस से हकीकत खुली तो पुलिस हैरान रह गई। किशोरी अपने प्रेमी के संग जयपुर जा रही थी। पुलिस ने किशोरी को तलाश कर लिया।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने परिजनों को सूचना दी कि उसके साथ बहन गांव के बाहर तालाब में मिट्टी खोदने गई थी और डूब गई। परिजनों ने सूचना दी तो सीओ प्रथम श्वेता यादव गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचीं। किशोरी के परिजन और गोताखोर तालाब में उतर गए और काफी देर तक किशोरी की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dengue: यूपी के इस जिले में डेंगू से मौतों का सिलसिला जारी, स्वास्थ्य महकमा मानने को तैयार नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किशोरी की बहन से दोबारा पूछताछ की। इस पर मामला संदिग्ध लगा। बाद में जांच और मोबाइल सर्विलांस से पता लगा कि किशोरी अपने परिवार के साथ जयपुर में रहकर जरी का काम करती थी। पीलीभीत के बीसलपुर का युवक भी वहीं रहता था। कुछ महीने पहले किशोरी का परिवार गांव आ गया। 

जांच में पता लगा कि किशोरी उसी युवक के संपर्क में है और उसके साथ चली गई है। वह अपनी छोटी बहन को बता गई थी कि कोई पूछे तो कह देना कि बड़ी बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी को तलाश लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed