{"_id":"6863aa94bf9b8e9b420775d6","slug":"teen-died-after-being-buried-kutcha-house-collapsed-due-to-heavy-rain-in-bareilly-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मकान की कच्ची दीवार गिरने से किशोर की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मकान की कच्ची दीवार गिरने से किशोर की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Tue, 01 Jul 2025 03:02 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:02 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में सोमवार को बारिश के दौरान हादसा हो गया। गांव अहीर गौंटिया में मकान की कच्ची दीवार गिर गई, जिससे मलबे के नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई। उसका फुफेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में मकान की कच्ची दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की मलबे में दबकर मौत हो गई। वहीं, उसकी बुआ का आठ वर्षीय लड़का दबकर गंभीर घायल हो गया। उसका बरेली के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अहीर गौंटिया में बारिश की वजह से मंगलवार सुबह करीब सात बजे देवेंद्र के मकान की कच्ची दीवार गिर गई। देवेंद्र का 14 वर्षीय बेटा मोहित और उनका भांजा आठ वर्षीय अंकुर मलबे के नीचे दब गए। इसमें मोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अंकुर गंभीर घायल हो गया। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
विज्ञापन
आंवला तहसील क्षेत्र के गांव तकीपुर निवासी दिनेश पाल का आठ वर्षीय बेटा अपने मां के मायके अहीर गौंटिया आया था। उसके मामा देवेंद्र के मकान की कच्ची दीवार गिरने से वह भी गंभीर घायल हो गया।