{"_id":"6abcf144066dcb51b501398f","slug":"youth-from-bareilly-dies-in-saudi-arabia-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सऊदी अरब में बरेली के युवक की मौत, रियाद में प्लंबर का काम करता था अकलीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सऊदी अरब में बरेली के युवक की मौत, रियाद में प्लंबर का काम करता था अकलीम
Wed, 30 Sep 2026 04:54 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:54 PM IST
सार
बरेली के 26 वर्षीय अकलीम खान की सऊदी अरब में मौत हो गई। बुधवार सुबह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अकलीम रियाद में प्लंबर का काम करता था।
विज्ञापन
अकलीम का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत- परिजन
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोबिंदापुर गांव निवासी 26 वर्षीय अकलीम खान की सऊदी अरब के रियाद में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बुधवार सुबह मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अकलीम रियाद में प्लंबर का काम करता था। परिवार उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहा था और उसके घर लौटने का इंतजार था।
विज्ञापन
अकलीम के फुफेरे भाई बाबू खान ने बताया कि अकलीम अविवाहित था। परिवार के लोग उसके लिए रिश्ता देख रहे थे। उम्मीद थी कि सऊदी अरब से लौटने के बाद उसकी शादी कर दी जाएगी। इसी बीच बुधवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। खबर सुनते ही परिवार के लोग बदहवास हो गए।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, अकलीम का शव भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सऊदी अरब में जरूरी कागजी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों को करीब दो दिन में शव भारत पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद शव गांव लाकर कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन