{"_id":"5d45f25b8ebc3e6c9f0f8522","slug":"teej-mahostav-bareilly-news-bly3710844111","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्रत रखकर शिव से मांगा अखंड सौभाग्य का वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्रत रखकर शिव से मांगा अखंड सौभाग्य का वर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अपने पति का साथ जीवन भर पाने के लिए सुहागिनों ने शनिवार को हरियाली तीज का व्रत रखा। भगवान शिव और माता गौरा समेत शिव परिवार का पूजन किया। पूजन दोपहर बाद से शुरू होकर देर शाम तक चलता रहा। वहीं, किसी ने अपने हाथों पर मेहंदी रचाई तो किसी ने ब्यूटी पार्लर की मदद से हथेली सजाई। शाम को पूजन सामग्री से भरी थाल लेकर सुहागिनों ने शिव मंदिरों में पूजन कर अखंड सौभाग्य का वर मांगा।
हरियाली तीज पर शनिवार की सुबह से ही तैयारियों का दौर शुरू हो गया था। सुबह विधि विधान से सुहागिनों ने व्रत का अनुष्ठान किया। शिव और माता गौरा की आराधना के बाद व्रत धारण कर दिन भर निर्जल उपवास किया। दोपहर बाद महिलाओं ने शुभ मुहूर्त में पूजन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी। कुछ ने घर में पूजा की बेदी सजाई तो कुछ सुहागिनें मंदिरों की ओर चल पड़ी। इसके बाद व्रतियों ने जागरण कर पूजा पाठ किया। सुहाग की प्रतीक सामग्री के साथ सोलह श्रृंगार में सज-धज कर महिलाओं ने सामूहिक रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना की। ऐसी महिलाओं ने सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ अखंड सौभाग्यवती होने का वर मांग कर अपना व्रत पूर्ण किया।
शाम ढलने से पहले मंदिरों में या सुनियोजित स्थान पर महिलाओं का समूह परंपरानुसार पूजन विधि में जुटा रहा है। पूजा से पहले केले के पत्ते से मंडप सजाकर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा रख उनके सामने पूजन विधि संपन्न की। समूह में बैठी महिलाओं को पंडितों ने पूजन विधि कराते हुए उन्हें व्रत की महत्ता से अवगत कराया। पूजन के बाद सुहागिनों ने भजन कीर्तन कर रात गुजारीं।
विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन
बरेली। हरियाली तीज पर सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग पर मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में एनसी से 5वीं तक की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन शारदा वार्ष्णेय ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील कुमार सिंह समेत कीर्ति शर्मा, नीलम कोहरवाल, श्रुति व अन्य लोग मौजूद रहे।
पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
बरेली। क्यारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बारीनगला और फतेहगंज पश्चिमी के मॉडल प्राथमिक विद्यालय उनासी में विद्यार्थियों ने नए अंदाज में हरियाली तीज मनाई। उन्होंने हाथों पर पर्यावरण संरक्षण की थीम पर मेहंदी रचाकर लोगों को प्रकृति से प्रेम करने और पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। जानकारी उनासी की सहायक अध्यापिका नम्रता वर्मा ने दी।