{"_id":"68c60df74cddfbbb5b0a0178","slug":"technical-hurdle-in-digital-crop-survey-work-on-373-lakh-farms-still-pending-bareilly-news-c-4-vns1074-725044-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में तकनीकी बाधा 3.73 लाख खेतों पर काम बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डिजिटल क्रॉप सर्वे में तकनीकी बाधा 3.73 लाख खेतों पर काम बाकी
विज्ञापन
बरेली। डिजिटल क्रॉप सर्वे के 26 दिन बीत गए हैं। 9.83 लाख में से 6.10 लाख खेतों में लगी फसलों का सर्वे कर बरेली प्रदेश में पांचवें नंबर पर है। इसकी अंतिम तिथि छह से बढ़ाकर 25 सितंबर की जा चुकी है। इस दौरान शेष 3.73 लाख गाटों पर लगीं फसलों का सर्वे किया जाना है, लेकिन सर्वेयरों को इसमें तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार दोपहर ढाई बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, 16 अगस्त से 13 सितंबर तक 1458 सर्वेयर सक्रिय रहे। इन्होंने अब तक लक्ष्य के सापेक्ष 62 प्रतिशत सर्वे कर लिया है। शनिवार को केवल 249 सर्वेयर सक्रिय रहे।
इस बीच 11 सितंबर को शासन से निर्देश हुए हैं कि डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य में पंचायत सहायक, खंड तकनीकी प्रबंधक और सहायक तकनीकी प्रबंधक का भी सहयोग लिया जा सकता है। गन्ना और उद्यान विभाग के कर्मियों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
10 सर्वेयरों के एक ग्रुप पर सुपरवाइजर भी रखा जाएगा। राजस्व निरीक्षक या लेखपाल के साथ ही कृषि विभाग के वरिष्ठ तकनीकी सहायक भी इस पर नजर रखेंगे। संवाद