फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teams of Bhojipura, Bhadpura, Majhgawan and Bhuta in quarter finals.

Bareilly News: भोजीपुरा, भदपुरा, मझगवां और भुता की टीमें क्वार्टर फाइनल में

Sun, 28 Dec 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Teams of Bhojipura, Bhadpura, Majhgawan and Bhuta in quarter finals.
बरेली। ग्लोरी कप क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शनिवार को छह मुकाबले खेले गए। भोजीपुरा, भदपुरा, मझगवां और भुता की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


दूसरे दिन का पहला मुकाबला रेस्ट बरेली और भोजीपुरा के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करनी उतरी भोजीपुरा की टीम ने 10 ओवरों में चार विकेट खोकर 85 रन बनाए। रेस्ट बरेली की टीम 10 ओवरों में सात विकेट खोकर 80 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में भदपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में सात विकेट खोकर 79 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझगवां की टीम 10 ओवरों में छह विकेट खोकर 75 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मैच में रेस्ट बरेली ने 10 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। जवाब में भुता की टीम ने छह ओवरों में ही एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
चौथा मुकाबला भदपुरा और दमखोदा के बीच खेला गया। भदपुरा ने तीन रन से मुकाबला अपने नाम किया। पांचवें मैच में भुता और भोजीपुरा की टीमें भिड़ीं। इसमें भुता ने सात विकेट से जीत दर्ज कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। दिन का छठा और अंतिम मुकाबला दमखोदा और मझगवां के बीच खेला गया। इसमें मझगवां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट से जीत हासिल की।

दिन के विभिन्न मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिवम पाठक, प्रतीक गहलोत, देवराज, विजय, सुशील और विनोद पटेल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस दौरान आयोजक समिति से जुड़े प्रसून गंगवार, केसी पटेल, आशीष गंगवार, हिमांशु, प्रभात, पवन दिवाकर, मुकेश गंगवार, आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed