{"_id":"680a736cc2db5827970e488e","slug":"team-took-shehnaaz-to-delhi-her-passport-and-visa-stolen-pakistani-embassy-will-be-resolved-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शहनाज को दिल्ली ले गई टीम, चोरी हो गया था पासपोर्ट और वीजा; पाकिस्तानी दूतावास से दूर होगी अड़चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शहनाज को दिल्ली ले गई टीम, चोरी हो गया था पासपोर्ट और वीजा; पाकिस्तानी दूतावास से दूर होगी अड़चन
Thu, 24 Apr 2025 10:52 PM IST
विकास कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: विकास कुमार
Updated Thu, 24 Apr 2025 10:52 PM IST
सार
शहनाज का वीजा और पासपोर्ट बरेली आते समय ट्रेन में चोरी हो गया था जिसकी जांच रामपुर जीआरपी कर रही है। कानूनी अड़चन दूर करने को पुलिस प्रशासन का स्थानीय अमला दिन भर जुटा रहा।
विज्ञापन
शहनाज को दिल्ली ले गई टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान से 45 दिन के वीजा पर मायके बरेली आई शहनाज को लेकर खुफिया टीम दिल्ली रवाना हो गई। वहां पाकिस्तानी दूतावास से समन्वय कर शहनाज की वापसी का इंतजाम किया जाएगा। दरअसल शहनाज का वीजा और पासपोर्ट बरेली आते समय ट्रेन में चोरी हो गया था जिसकी जांच रामपुर जीआरपी कर रही है। कानूनी अड़चन दूर करने को पुलिस प्रशासन का स्थानीय अमला दिन भर जुटा रहा।
विज्ञापन
शाहदाना चौराहे के पास रोहली टोला निवासी सलीम के घर बृहस्पतिवार सुबह से भीड़ लगी रही। स्थानीय लोगों के साथ ही बारादरी पुलिस व खुफिया अमले की टीम यहां पहुंची तो मीडिया कर्मी भी पहुंच गए। लोगों का कौतुहल सलीम की बहन शहनाज को लेकर था। दिन भर पूछताछ का दौर चला। फिर खुफिया अमले की टीम शाम चार बजे शहनाज को साथ ले गई। शहनाज अपना बैग व सामान भी ले गई हैं जो वह साथ लेकर आई थीं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उन्हें अभी दिल्ली में ही ठहराया जाएगा। चूंकि उनके पास वीजा व पासपोर्ट नहीं है, इसलिए विदेश मंत्रालय के अधिकारी पाकिस्तानी दूतावास से संपर्क करके उनके कागजात तैयार कराएंगे। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शहनाज को पाकिस्तान भेजने के संबंध में स्थानीय स्तर पर लिखापढ़ी कर ली गई है।
विज्ञापन