फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Team is investigating transaction and call details from banks, firms are in the blacklist of many departments

Bareilly News: बैंकों से लेनदेन व कॉल डिटेल खंगाल रही टीम, कई विभागों की काली सूची में हैं फर्म

Thu, 04 Apr 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Team is investigating transaction and call details from banks, firms are in the blacklist of many departments
बरेली। आयकर विभाग की टीम के छापे के बाद सत्य साईं बिल्डर्स के कारनामे सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक रमेश गंगवार की फर्म शहर समेत उत्तराखंड के भी कई विभागों की काली सूची में दर्ज है। बीते दिनों उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने भी उनकी फर्म को काली सूची में डालने की संस्तुति की थी। शहर के बिजली निगम, नगर निगम के अफसरों ने भी फर्म को बैन कर रखा है। बरेली विकास प्राधिकरण ने फर्म पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था। रमेश के कई बड़े अफसरों, बिल्डरों से भी घनिष्ठता बताई जाती है। जांच के दौरान टीम कॉल डिटेल, ई-मेल, बैंकिंग ट्रांजेक्शन आदि को भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

समाजसेवी के तौर पर भी है पहचान
रमेश ठेकेदारी के साथ ही, समाजसेवा के कार्यों में भी काफी खर्च करते हैं। बीते आठ वर्षों में सात बार 101 से लेकर 251 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह भी आयोजित करा चुके हैं। बताया जा रहा है आयकर विभाग की टीम उनके करीबियों के यहां भी छापा मार सकती है पर इस बारे में अभी कोई पुष्टि नहीं है।
विज्ञापन

दलेलनगर पहुंची टीम, चर्चाओं का दौर शुरू

आयकर विभाग की टीम शाम चार बजे दो गाड़ियों से रमेश गंगवार के दलेलनगर स्थित पैतृक आवास पर पहुंची। वहां भी गेट बंद कराकर परिजनों से दस्तावेज मांगकर छानबीन शुरू कर दी। इसके आधे घंटे बाद गांव में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। हालांकि, ग्रामीण व रमेश के करीबी उनके घर के आसपास जाने से कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed