फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Team formed to investigate encroachment on enemy properties

Bareilly News: शत्रु संपत्तियों पर कब्जेदारी की जांच के लिए टीम गठित

Sun, 04 Jan 2026 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Team formed to investigate encroachment on enemy properties
बरेली। सदर तहसील क्षेत्र के ब्रम्हपुरा में मौजूद शत्रु संपत्तियों पर कब्जेदारी का मामला सामने आने के बाद तहसीलदार ने जांच और कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम गठित कर दी है। तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि नवादा जोगियान के राजस्व निरीक्षक ने 26 दिसंबर को रिपोर्ट दी है कि गांव ब्रम्हपुरा स्थित गाटा संख्या 223, रकबा 0.620 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति के नाम से दर्ज है। इस जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। इसकी जांच और कार्रवाई के लिए उन्होंने टीम गठित की है। इसमें रिठौरा क्षेत्र के नायब तहसीलदार विदित कुमार, राजस्व निरीक्षक नवादा जोगियान ओमकार सिंह व मुकेश कुमार, लेखपाल दिनेश कुमार, अनिल कुमार व अनूप को शामिल किया गया है। टीम को शत्रु संपत्ति पर कब्जेदारी की जांच करने, यदि उस पर कोई कब्जा कर रहा है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जमीन को सुरक्षित कराने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed