फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teaching work affected due to dispute in management committee, 10% students remained

Bareilly News: प्रबंध समिति के विवाद से शिक्षण कार्य प्रभावित, दस फीसदी रह गए विद्यार्थी

Sun, 25 May 2025 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Teaching work affected due to dispute in management committee, 10% students remained
बरेली। प्रबंध समिति के विवाद की वजह से मॉडल टाउन स्थित गुरु गोबिंद सिंह इंटर कॉलेज में शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। एक दशक पूर्व तीन हजार से ज्यादा बच्चों से गुलजार रहने वाले स्कूल में अब महज 350 बच्चे ही पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स के सहायक रजिस्ट्रार और जिला विद्यालय निरीक्षक की अनदेखी से ये स्थिति है। श्री गुुरुनानक पब्लिक हाईस्कूल की प्रबंध समिति के सरदार सुरजीत सिंह के मुताबिक, रजिस्ट्रार की अनुमति पर वर्ष 2023 में प्रबंध समिति का चुनाव प्रस्तावित था। एक आपराधिक छवि के व्यक्ति की आपत्ति पर इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया। सहायक रजिस्ट्रार की ओर से नामित चुनाव अधिकारी के मौजूद न रहने पर सरदार अमरीक सिंह की अध्यक्षता में पदाधिकारी चुने गए। सदस्यों की सूची तैयार कर रजिस्ट्रार को दी गई, पर इस पर सहमति नहीं दी गई। न ही चुनाव प्रक्रिया रद्द की गई।
विज्ञापन


सदस्यता सूची एकपक्षीय, सत्यापन का फंसा पेच
बताते हैं कि 11 अक्तूबर 2023 काे नामित चुनाव अधिकारी ने पत्र जारी किया था। एक पक्षीय सदस्यता सूची के आधार पर चुनाव हुआ। सहायक रजिस्ट्रार द्वारा साधारण सभा की 17 सदस्यीय सूची सत्यापित नहीं है। लिहाजा, सदस्यों का चुनाव अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया। सरदार सुरजीत सिंह का तर्क है कि पांच अक्तूबर 2023 को सहायक रजिस्ट्रार द्वारा सत्यापित सूची पर ही चुनाव हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


--
वर्ष 2023 में कमेटी के प्रस्तावित चुनाव पर कॉलेज प्रबंध समिति के ही एक व्यक्ति ने खुद को अध्यक्ष बताते हुए आपत्ति जताई थी। इस पर विरोधी पक्ष ने हाईकोर्ट में रिट दायर कर दी। अब हाईकोर्ट का निर्णय आने तक उस पर विचार करना मुमकिन नहीं। - नीरज पाठक, सहायक रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज एवं चिट्स।

प्रकरण की मुझे जानकारी नहीं है। नियमानुसार जो उचित होगा, वह कार्रवाई की जाएगी, ताकि शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो। - डॉ. अजित कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed