फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher threw a duster at a student, his head got cracked

Bareilly News: शिक्षक ने छात्र पर डस्टर फेंका, सिर फटा

Fri, 09 May 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Teacher threw a duster at a student, his head got cracked
डस्टर सिर में लगने से घायल छात्र - फोटो : संवाद
हाफिजगंज। विद्यालय में खेल रहे छात्र के सिर पर गुस्साए शिक्षक ने डस्टकर फेंक मार दिया, इससे छात्र का सिर फट गया। इस मामले में पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव बीजामऊ निवासी नेत्रपाल का आरोप है कि उनका पुत्र सिद्धार्थ गांव के ही प्राथमिक स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ता है। बुधवार को वह स्कूल में खेल रहा था। इसी बात पर एक शिक्षक ने गुस्से में आकर डस्टर उसके सिर पर मार दिया, जिससे बेटे का सिर फट गया। सूचना पर वह जब स्कूल पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई। घायल पुत्र को थाने लेकर पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। शिक्षक का कहना है कि ब्लैक बोर्ड के ऊपर डस्टर रखा था। बच्चा वहीं पर था कि तभी ऊपर से डस्टर उसके सिर पर गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया। पिटाई वाली बात गलत व निराधार है। थाना हाफिजगंज के इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन


--
घटना की जानकारी मिली है। पहले छात्र का उपचार कराया जा रहा है। उसके बाद सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सत्यदेव, बीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed