फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher suspended for negligence in election work, recommendation against three

Bareilly News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर शिक्षक निलंबित, तीन के विरुद्ध संस्तुति

Tue, 09 Sep 2025 03:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for negligence in election work, recommendation against three
बरेली। पंचायत चुनाव की तैयारियाें में लापरवाही बरतने वाले बिथरी चैनपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर गौटिया के सहायक अध्यापक योगेश प्रताप सिंह को बीएसए संजय सिंह ने निलंबित कर फतेहगंज पश्चिमी ब्लॉक के डूंगरपुर प्राथमिक विद्यालय से संबद्ध किया है। इसी ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारी भानु शंकर गंगवार को जांच सौंपी गई है। खंड शिक्षाधिकारी बिथरी को निलंबन आदेश योगेश प्रताप सिंह की ऑनलाइन सर्विस बुक पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इधर, एसडीएम सदर ने और तीन शिक्षकों के निलंबन की संस्तुति करते हुए बीएसए को रिपोर्ट भेज दी है। इसमें क्यारा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करेली द्वितीय के सहायक अध्यापक अनूप कुमार यादव, प्राथमिक विद्यालय करगैना द्वितीय की नीतू पाठक और प्राथमिक विद्यालय सहसिया हुसैनपुर की सहायक अध्यापक राहिला शामिल हैं। रिपोर्ट में उल्लेख है कि ये तीनों शिक्षक बीएलओ नियुक्त हैं, पर अब तक मतदाता सूची का पुनरीक्षण शुरू नहीं किया है। ऐसे में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में इनके विरुद्ध दंडात्मक एवं निलंबन की कार्रवाई जरूरी है। संवाद
विज्ञापन


--
निर्वाचन कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं है। सहायक अध्यापक योगेश प्रताप सिंह को एसडीएम सदर की रिपोर्ट के आधार पर निलंबित किया है। अन्य लापरवाह शिक्षकों पर भी कार्रवाई कर रहे हैं। - संजय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed