फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher sends obscene messages to student family members create ruckus in school

Bareilly News: शिक्षक ने सातवीं की छात्रा को भेजे अश्लील मैसेज, गुस्साए परिजनों ने स्कूल में किया हंगामा

Sun, 10 Mar 2024 03:43 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Updated Sun, 10 Mar 2024 03:43 PM IST
सार

बरेली में एक स्कूल के शिक्षक ने सातवीं की छात्रा के सामने प्रेम का प्रस्ताव भी रख दिया। छात्रा ने इनकार किया तो उसे परेशान करने लगा। कई बार छात्रा को अश्लील मैसेज किए। इसकी जानकारी होने पर छात्रा के परिवार वालों ने शनिवार को स्कूल पहुंच कर हंगामा किया।

विज्ञापन
Teacher sends obscene messages to student family members create ruckus in school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक अंग्रेजी मीडियम स्कूल का शिक्षक छात्रा को परेशान करने लगा। छात्रा ने उसकी बात मानने से इनकार किया तो उसने कई बार छात्रा को अश्लील मैसेज किए। छात्रा के परिवार वालों को इस बारे में पता लगा तो शनिवार को स्कूल में पहुंचकर उन्होंने हंगामा किया। 

विज्ञापन


अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा कुछ दिन से परेशान थी। शिक्षक की हरकतों की वजह से वह स्कूल भी जाना नहीं चाहती थी। परिवार वालों ने उससे परेशानी का कारण पूछा तो उसने बताया कि स्कूल का ही शिक्षक उसका पीछा करता है। अश्लील हरकतें करता है और आते-जाते उसको परेशान करता है। इस पर शनिवार को छात्रा के पिता और परिवार के लोग स्कूल पहुंचे।
विज्ञापन


खलनायिका चर्चा में: छैमार हाशिमा के बेटे को पढ़ा रही फांसी की सजा पाई शबनम, की थी परिवार के सात लोगों की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने हंगामा किया तो काफी भीड़ भी जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि छात्रा के परिवार वालों ने स्कूल में हंगामा किया था। उनकी ओर से अभी तक छेड़खानी संबंधी कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत आने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed